-फरह में किया गया आशा शिवानी हॉस्पिटल का उद्घाटन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी अनूप सिंह ने कहा कि दुनियां में स्वास्थ्य से बढ़कर कोई धन नहीं है | हमारी बदलती जीवनशैली, हमारे प्रदूषित खानपान ने स्वास्थ्य पर संकट खड़ा कर दिया है | सरकारी हॉस्पिटलों से लोगों का विश्वास उठ चुका है | ऎसे में निजी हॉस्पिटलों की बेहतर सुविधाएं और श्रेष्ठ इलाज आम लोगों में जगह बनाता जा रहा है | श्री चौधरी कस्बा फरह में आशा शिवानी हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे | उन्होने कहा कि आशा शिवानी हास्पिटल खुलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा | चेयरमेन केके पचौरी ने कहा कि फरह जेसे छोटे कस्बे में अभी तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है | संभवत आशा शिवानी हॉस्पिटल इस शून्यता को भरेगा | कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया | इस मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व प्रबंधन तंत्र के लोग मौजूद रहे |






