-हाइवे के दोनों साइड भरा पानी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | पहली बारिश के पानी ने महुवन टोल की सूरत बिगाड़ दी है | हाइवे के दोनों ओर पानी का राज कायम हो गया है| इससे दुपहिया वाहनों के निकलने का रास्ता ब्लॉक हो गया है |
भारी भरकम टोल बसूली के बाद भी हाइवे के हालात नहीं सुधरे हैं | रिफाईनरी पर हाइवे की एक साइड पानी में पूरी तरह डूब जाती है | फरह पर भी अभी तक हाइवे पानी में डूब जाता था | अब यहां अंडरपास बन चुका है | इस लिए यहां अब गुजरते यात्रियों को हाइवे पर संभवत पानी का सामना नहीं करना पड़ेगा | टोल पर हाइवे की हालत किसी से छुपी नहीं है |






