FARAH-महिला की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने किया क्लिनिक पर नोटिस चस्पा

– 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व योग्यता सर्टिफिकेट दिखाने का दिया समय
सत्यप्रकाश निगम,भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | फरह के एक झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई रेपुरा जाट की दलित महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग कुंभकरनीय नींद से जाग गया है| आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक पर सोमबार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नोटिस चस्पा कर दिया है | नोटिस में तथाकथित डॉक्टर से 10 जुलाई तक चिकित्सा पंजीकरण और प्रैक्टिस करने की आवश्यक योग्यता के प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति प्रस्तुत करने को कहा है | नोटिस में इस तरह के मामलों के शासनआदेश का हवाला दिया गया है | बता दें कि बिगत दिवस रेपुरा गाँव की एक दलित महिला की इलाज के दौरान तबीयत खराब हो गई थी | ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे आगरा रैफर किया गया था | तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया|

वर्जन
महिला की मौत का प्रकरण संग्यान में आया है | जगदम्बा क्लिनिक की डॉक्टर नीलम और देवेंद्र को नोटिस जारी किया गया है
डॉ रामबीर सिंह, केंद्र अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*