– परख़म चौराहा से दीनदयालधाम तक बनाई गई नालियां शो पीस बनीं
– मार्ग पर पानी निकासी को बनाई पूलियाएं भी की बंद

पीडि़यू समाचार
————————————–
फरह | कस्बा के परखम चौराहा से अछनेरा तक 20 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण में लगी 40 करोड़ की लागत कूड़े के ढेर में नजर आ रही है | मानकों की धज्जियां हवा में उड़ा कर ठेकेदार तो रफू चक्कर हो गया है | लेकिन पीडब्ल्यूडी ने भी ठेकेदार के उल्टे सीधे कार्यों पर मुहर लगाकर अपनी योग्यता सिद्ध की है | लोगों का कहना है कि 15-20 किलोमीटर लम्बी सड़क में तमाम मानकों की धज्जियां उड़ाई गई है| अभी भी यह काम अधूरा पड़ा है । कस्बे के चौराहे से दीनदयाल धाम तक नालियां बनाई गई हैं, इनमें भी पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गये है। जबकि उनका निर्माण भी इसी काम के लिए किया गया है | मार्ग पर दोनों ओर के पानी निकासी के लिए बनाई पुलियाओं को या तो बंद कर दिया गया है, या कई जगह खुलवाया ही नहीं गया है ।बारिश के मौसम में दौलतपुर गांव के सामने जलभराव हो चुका है। अब परखम चौराहे पर कचरे से भरी अधूरी नालियों को पत्थरों से ढका जा रहा है, जिससे बरसात के मौसम में यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों की शह पर ठेकेदार ने नालियों का काम अधूरा छोड़ दिया है तो कुछ लोगों ने इन्हें मिट्टी से पाट भी दिया है। विभाग की अनदेखी और कुछ लोगों की मनमानी से एक तरफ का पानी भी सड़क पर बहने लगा है, इससे मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे है।






