– जीजीआईसी फरह में अधिकारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | कस्बा स्थित जीजीआईसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें डीएम सर्वग्य राम मिश्रा ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में विशेष महत्व है | यदि हम्हें अपना जीवन सुरक्षित रखना है तो वृक्षों के जीवन को बचाना होगा | डीआईओएस केपी सिंह ने कहा कि आज ग्रीन हाउस इफेक्ट्स का खतरा बढ़ता जा रहा है | प्राकृतिक असंतुलन के कारण विपदाएं उत्पन्न हो रही है | वृक्ष लगाकर हम संतुलन कायम कर सकते हैं | इस मौके पर पीपल, आम, कदंब, नीबू आदि के दो दर्जन से ज्यादा वृक्ष लगाए गए | वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व अधिकारीद्वय का प्रिंसिपल नम्रता और अन्य अध्यापिकाओं द्वारा स्वागत किया गया | इस मौके पर वन विभाग के डीएफओ, अध्यापिका कल्पना, सुषमा अग्रवाल, मेघा आदि मौजूद रहीं |

दो छात्राओं को जिलाधिकारी ने दिया, ग्रीन सैनिक, का पुरस्कार
फरह | वृक्षारोपण कार्यक्रम में जीजीआईसी फरह पहुंचे जिलाधिकारी सर्वग्य राम मिश्रा ने कॉलेज की हाईस्कूल की दो छात्राओं को ग्रीन सैनिक का पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया | छात्राएं रोजाना कॉलेज में लगे वृक्षों की देखभाल करने में जुटी थीं | पोधो को बच्चों की तरह पोषित कर रही थीं | श्री मिश्रा ने छात्राओं को लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने को प्रोत्साहित करने को कहा |
—————————————
जागृत करने के लिए सेल्फ़ी पॉइंट बनाया
वृक्षारोपण के प्रति जाग्रत करने के लिए कॉलेज में सेल्फ़ी पॉइंट भी बनाया गया है | अधिकारियों के साथ छात्राओं ने सेल्फ़ी पॉइंट पर सेल्फ़ी भी ली ¦






