–कोसी में आयोजित दो दिवसीय बरखा बहार कार्यक्रम में कल प्रस्तुति देंगी हरियाणवी डांसर
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के ठुमके कल युवाओं को आकर्षित करेंगे | यहां संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन और शासन से सपना चौधरी के कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है । दो दिवसीय बरखा बहार, एक शाम ब्रजभूमि के नाम, आज से आयोजित होगा। पहले दिन ओजस्वी कवि डा.हरिओम पवार, कविता तिवारी, डा.रूचि चतुर्वेदी, पदमश्री सुनील जोगी, अब्दुल गफ्फार, मनवीर मधुर काव्य पाठ करेंगे। इस दिन भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री भवानी सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगी।






