– भाकियू लोकशक्ति ने भी आंदोलन को समर्थन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड के बैनर तले फीस वृद्धि को लेकर शुक्रवार को अभिभावकों ने रतनलाल फूल कटोरी देवी बालिका विद्यालय के गेट पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की।अनशन पर बैठे अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूल स्कूल संचालक बात बात पर अभिभावकों की जेब काट रहे हैं | उनकी तानाशाही नहीं चलेगी। संगठन के पदाधिकारी एडवोकेट अशोक सिंह राज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को फीस वृद्धि के नाम पर खुलेआम लूट रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया था |

फीस वृद्धि को लेकर हुई भूख हड़ताल को भाकियू लोकशक्ति ने भी अपना समर्थन दिया और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल सिंह अनशन में शामिल हुए | इस मौके पर ठाकुर किरण पाल ने कहा कि निजी स्कूल बेहिसाब और बेइंतिहा गरीब अभिभावकों की जेब काट रहे हैं |






