– डीएम सर्वग्य राम को दिया ज्ञापन, कार्यवाही की मांग की
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। जायंट्स द्वारा आगरा में पाकीजा पार्टी के नाम पर आयोजित की गई अश्लील पार्टी पर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस प्रकरण को लेकर जायंट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने महिला सदस्यों के साथ जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सभी ने एकमत होकर अश्लील पार्टी का विरोध करने वाले पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
जायंट्स ग्रुप के पदाधिकारियों और महिला सदस्यों ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को दिए ज्ञापन में कहा कि इस पार्टी में संस्था द्वारा कुछ भी गलत नहीं किया गया था, वरन् उनकी पार्टी तो पहले ही खत्म हो गई थी। पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने बाद में एक नृत्य कार्यक्रम करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद गलत नीयत से वीडियो बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया।

यदि इनकी नीयत साफ होती तो वीडियो और फोटो वायरल करने की जगह कार्यक्रम को रोकने का प्रयास करते। वीडियो और फोटो के माध्यम से संस्था की छवि धूमिल करने के आरोप लगाते हुए जायंट्स इंटरनेशनल में शिकायत भी की, लेकिन जांच में संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ कुछ गलत नहीं मिला। इसके बाद शिकायत करने वाले आशुतोष गर्ग पर कार्यवाही करते हुए उनको संस्था से निष्कासित कर दिया गया । अब आशुतोष गर्ग इसी बात का बदला लेने के लिए लगातार संस्था के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं| उन्होने एक सदस्य को जूतों से मारने की धमकी भी दी है | पूर्व अध्यक्ष पंकज गोयल पर गबन करने का आरोप लगाया हैं। सदस्य पीयूष जैन के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा चुके हैं। यह सब करके ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया गया। बताया कि आशुतोष गर्ग और इनकी पत्नी कल्पना गर्ग का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। अश्लीलता के विरोध में अभियान चलाने का दावा करने वाले आशुतोष व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए यह सब कर रहे है। इनकी समाज सेवा एक दिखावा है | सभी पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने एकस्वर से आशुतोष गर्ग के खिलाफ संस्था एवं महिलाओं को बदनाम करने, सदस्यों से धन वसूली करने एवं पुलिस कार्यवाही के नाम पर सदस्यों को धमकाने के विरोध में कार्यवाही की मांग डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से की है। डीएम ने इस संबंध में एसएसपी से बात कर कार्यवाही किए जाने के लिए कहा। डीएम से मुलाकात करने वालों में विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, मुकेश अग्रवाल, संस्थापक डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक संजीव कुमार वर्मा, डॉ. अशोक अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, उमेश अग्रवाल, पंकज गोयल, अंशुल अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, यादवेंद्र अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, मनीष गर्ग, हरीश दाऊजी, अतुल,गोपाल, राकेश, संदीप, अनूप, संजय, मनोज, विनय, दिनेश, धर्मेंद्र, श्याम, लता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, निशा गोयल, सुषमा, लक्ष्मी गुड़ेरा, चारु अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नीलिमा, अंजना, सीमा गुप्ता, अलका गर्ग, उमा वर्मा, पूनम, रश्मि, माधवी, डॉली सहित काफी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि वह इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही जिस होटल में पार्टी आयोजित की गई थी, उस होटल में रात्रि 9 बजे से देर रात्रि तक की सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच करने की भी बात कही है।






