MATHURA- बच्चे को स्कूल से लेने जा रही महिला पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। बच्चे को स्कूल से लेने जा रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उससे कई जगह काट लिया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। छाता कस्बा की रहने वाली रानी शर्मा गुरुवार को अपने बच्चों को लेने स्कूल जा रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड देख वो डर गईं। जब बचने के लिए भागीं तो गिर गईं। तभी कुत्तों ने उन्हें कई जगह काट लिया। रानी शर्मा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ और उस पर हमला कर रहे कुत्तों को भगाया। हमले में घायल रानी ने अस्पताल में जाकर जख्मों पर मरहम पट्टी कराई और रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बता दें कि इससे पूर्व भी मथुरा की पॉश कालोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते उसे 30 सेकंड तक सड़क पर नोंचते और घसीटते रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*