MATHURA- बांके बिहारी ने चांदी के रथ पर सवार होकर दर्शन दिए तो भक्त हुए निहाल

– रथ यात्रा महोत्सव में रही धूम
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर ठाकुर बांकेबिहारी ने वृंदावन में चांदी के रथ में बैठ भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त निहाल हो गए। आराध्य को रथ में विराजे देख भक्तो के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा| मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर सजाई रथ की झांकी के दर्शन को भक्तों की भीड़ जुटने लगी। देशी विदेशी फूलों के बंगले में चांदी के रथ में बैठे बांकेबिहारी की छवि निहारते भक्त थके न थे कि उन्हें बाहर निकलने की अपील सुरक्षा गार्ड कर रहे थे। लेकिन भक्त टस से मस नही होना चाहते।उधर, जगन्नाथ मंदिर में भी सुबह से उल्लास नजर आया। सुबह मंगला आरती के साथ भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दर्शन दिए | भगवान को कुछ ही देर में छप्पन प्रकार के व्यंजन भोग में भी परोसे गए | मंदिर के महंत ज्ञान प्रकाश पुरी ने बताया पंद्रह दिन बीमार रहने के बाद भगवान जगन्नाथ आज स्वस्थ्य हुए हैं। इसलिये उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*