– कानपुर से सीआइएसएफ की भर्ती देखने आई थी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | मथुरा के महोली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी युवती छत की रेलिंग पर झूलती मिली | मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |
कानपुर की कीर्ति केसरी (22 वर्ष) बीते दिन रिफाइनरी में चल रही सीआइएसएफ की भर्ती देखने आई थी | वह महोली रोड स्थित निधिवन गेस्ट हाउस में रुकी | रात में वह गेस्ट हाउस की छत पर पहुंची और वहां लगी रेलिंग पर अपनी चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई |

गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने युवती के शव को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया | 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया | पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | सीओ राकेश कुमार ने बताया कि युवती कानपुर से सीआइएसएफ की भर्ती देखने मथुरा आई थी| संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव लटका मिला है | परिजनों को सूचना दी गई है | मामले की जांच की जा रही है | बताया गया है कि युवती ने गृहक्लेश के चलते मौत को चूमा है |






