आगरा में बवाल के बाद मथुरा में सतर्कता

Pdu samachar


मथुरा | आगरा में प्रदर्शन के नाम पर हुए बवाल के बाद मथुरा में सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने महावन में पुलिस बल के साथ मार्च कर लोगों से बात की और पुलिस कप्तान ने पुरानी तहसील क्षेत्र में लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने इस दौरान महावन थाने का अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगरा में हुई घटना के बाद आसपास के जनपदों में सतर्कता बरती जा रही है। कुछ अराजक तत्व माहौल को बिगाडने का प्रयास कर सकते हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। यहां आनेजाने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस इस बात की भी टोह ले के दौरान जबरन दुकान बंद कराने को लेकर झगडा बढा और उसके बाद प्रदर्षनकारियों ने जमकर पथराव किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*