-रैली बीआरसी से शुरू होकर सेठ प्रेम सुख दास पर हुई समाप्त
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | मंगलवार को फरह में स्कूल चलो अभियान की रैली को डीएम सर्वग्य राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू हुई थी | मेन बाजार से होते हुए रैली का समापन सेठ प्रेम सुख दास इंटर कॉलेज पर हुआ | रैली में बच्चे शिक्षा जन जन का अधिकार.,सभी पढ़ो, आगे बढ़ो, पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की.. जैसे नारे लगाते हुए जा रहे थे | उनके हाथों में सुंदर सुंदर स्लोगन लिखी पट्टिका लगी हुई थीं | इस मौके पर डीएम सर्वज्यराम मिश्रा ने कहा कि निशुल्क एवम् अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चो के लिए शिक्षा को अनिवार्य बनाया गया है | उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति समाज और राष्ट्र का विकास कर सकता है | शिक्षा ही ऎसा माध्यम है जो व्यक्ति को पशु से अलग करती है | इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि हर व्यक्ति का शिक्षित होना, समय की जरूरत है | वर्तमान युग तकनीकी का युग है | इस अवसर पर बीएसए ने भी अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, सभी एबीआरसी, स्कूलों के अध्यापक, छात्र आदि मौजूद रहे|






