– कृषि उत्पादन मंडी में 6-7 जुलाई को होगा सरकारी कार्यक्रम
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा| कोसीकला की कृषि उत्पादन में आगामी 6-7 जुलाई को राज्य सरकार द्वारा बरखा बहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्रिओं सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे | कार्यक्रम अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग के बैनर तले आयोजित होगा |

दो दिवसीय कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा | दूर दराज के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन इसमे रखा गया है | एसडीएम रामदत्त राम ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार कार्यक्रम होगा | पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है |






