-पंखे और तात पट्टियों को ले गए चोर
पी डी यू समाचार

फरह । ग्रीष्मावकाश में बंद प्राथमिक विद्यालय महुअन द्वितीय में अज्ञात चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। विधालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने बताया कि 20 मई से बच्चों का ग्रीष्मावकाश होने से विधालय बंद था |. मैन गेट व दरवाजों को ठीक से बंद किया गया था | शासन के आदेशानुसार विगत दिवस विद्यालय खोला तो कार्यालय और कमरों के ताले टूटे हुए मिले।विधालय में से चोर दो सौर ऊर्जा के पंखे, एक बिजली का पंखा, 100 फुट टाट पटटी का बंडल, एक फर्श, चटाई एवं अन्य सामान को चुरा ले गए। चोरी की सूचना थाना फरह में अज्ञात चोरों के खिलाफ दी गई है।






