MATHURA-राजपूताना यूथ ब्रिगेड ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के विरोध में दिया डीएम के नाम ज्ञापन

– कार्यवाही न होने की स्तिथि में 5 जुलाई से आंदोलन की दी गई धमकी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | राजपूताना यूथ ब्रिगेड ने डीएम के नाम एक ग्यापन प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर दिया | यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी सुबह ही डीएम ऑफिस ज्ञापन लेकर पहुंच गए | लेकिन डीएम नहीं मिले तो डीआईओएस को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ग्यापन दिया | इसमे कहा गया कि निजी स्कूल मनमफिक तरीके से फीस वृद्धि कर रहे हैं | अन्य चार्ज अलग से बसूल रहे हैं | मई में फीस वृद्धि को लेकर जिला विधालय निरीक्षक को शिकायत की गई थी | डीआईओएस ने स्कूलों को पत्र जारी कर शासन के आदेश से अवगत कराया था | लेकिन इसके बाद भी स्कूलों पर कोई असर नहीं हुआ | उन्होने कहा कि रतन लाल फूल कटोरी, ग्रेस कान्वेंट, कान्हा माखन, डीपीएस, इलाइट जेसे शहर के तमाम स्कूल फीस वृद्धि के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं | एँनुअल फीस के नाम पर अलग से राशि बसूली जाती है, जो शासन के आदेश के खिलाफ है | प्रतिनिधि मंडल में अशोक, राज सिंह, कपिल, हेतराम, श्योराज, भुवनेश्वर, यश कटारा, राकेश कालरा, अनुराग, रविंद्र, विनीत सिंघल, हरिओम, दिनेश चौधरी आदि लोग मौजूद थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*