PDU समाचार

फरह। थाना फरह की परखम चौकी के अंतर्गत गांव जुडावई में 75 वर्षीय बुजुर्ग दिलीप सिंह राणा की सुबह तड़के 4:00 बजे अज्ञात हत्यारे ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
चीख-पुकार सुनकर बुजुर्ग की पत्नी ने शोर मचा दिया। जिससे पड़ोसी जाग गए लेकिन अज्ञात चोर भागने में सफल रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई,
घटनास्थल पर सीओ रिफायनरी एवं एसपी क्राइम फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच में जुटे।






