– मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | थाना हाइवे क्षेत्र के देवीपुरा गाँव का युवक बीती रात घर से बाहर निकला था | उसके बाद वह वापस नहीं लौटा | दूसरे दिन जैत क्षेत्र में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई | परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी | सूचना पर पुलिस भी गाँव पहुंच गई |
गाँव के सोहन लाल का पुत्र बबलू (23 वर्ष) बीती रात बाजार गया था | बाजार से लौटने के बाद बाइक खड़ी कर पैदल बाहर निकल गया | देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई | बकौल पिता, उसने उसके फोन पर संपर्क किया तो किसी और ने मोबाइल उठाया और कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में में हैं | 20 लाख रुपये ले आओ, यदि तुम्हें बेटा चाहिए तो| इसके बाद पत्नी पूजा ने बबलू के उक्त नंबर पर कॉल किया तो वही जबाव आया | पत्नी ने अपने फोन में रिकॉर्डिंग भी कर ली | इसके पुलिस को सूचना दी गई | मौके पर पुलिस पहुंच गई | तत्पश्चात से बबलू का फोन स्विच ऑफ हो गया | थाना हाइवे में तहरीर दी गई | दूसरे दिन जैत क्षेत्र में बबलू का शव मिलने से सनसनी फैल गई | उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी | सिर पर भी चोट के निशान थे | हत्या के पीछे प्रापर्टी का कोई विवाद माना जा रहा है | बबलू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था |






