MATHURA-यमुना प्रदूषण मुक्ति और पेय जल मुद्दे पर संसद में मुखर हुई हेमा

-अगले पल अपनी ही सरकार के प्रयासों की सराहना की

भरत लाल गोयल पीडीयू समाचार


मथुरा। सांसद हेमामालिनी मथुरा से दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार समस्याओं को लेकर मुखर र्हुइं। उन्होंने लोकसभा में बेवाकी से अपने संसदीय क्षेत्र की पीने के पानी की समस्या का जिक्र किया था और उन महिलाओं की पीड़ा बयां की जो कई-कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी भरकर ला रहीं है। अल सुबह महिलाओं को अपने घर के कामकाज को छोड्कर पीने के पानी के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने यहां सबसे ज्चलंत यमुना प्रदूषण के मुद्दे को उठाया। उन्होंने स्पीकर को संबोािधत करते हुए कहा कि वो जब भी मथुरा में जाती है तो साधु संतों का एक ही सवाल होत है कि मथुरा में यमुना पानी आचमन के लायक कब होगा। हालांकि उन्होंने लगे हाथ इन दोनों ही कार्यो के लिए अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी कर डाली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*