MATHURA-प्राइवेट स्कूलों में हो रहे शोषण के विरुद्व राजपूताना यूथ ब्रिगेड डीएम को देगा ज्ञापन

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विविध तरीके से इनके द्वारा अभिभावकों के किए जा रहे शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा और समस्या का समाधान न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा | बताया कि प्राइवेट स्कूलों की बड़ी हुई फीस बृद्धि भी एक मुद्दा होगा | इस संबंध में पहले भी तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है। परंतु आज तक इस समस्या का समाधान नही हुआ है। ज्ञापन के साथ आला अधिकारियों को चेतावनी दी जाएगी कि अगर 4 जुलाई तक कोइ कार्यवाहि नही हुई तो 5 जुलाई को अभिभावको के साथ राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड एक दिवशीय अनशन पर बैठेगी | रतन लाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय के प्रांगण में अनशन का कार्यक्रम रहेगा | यही नहीं समस्या समाधान तक यह अनशन शनिवार को ईसी तरह चलेगा | यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने बताया कि हम निश्चित तौर पर ग्यापन देने जा रहे हैं, इसमें हमारी मांगें मुख्यत होंगी कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बीस हजार वार्षिक से अधिक फीस नही ली जाए |
एनुअल फीस के नाम पर चार हजार से पांच हजार तक लिए जाते हैं, वह गोरख धन्धा बंद किया जाए | इसके अलावा क्लास 6 से NCERT की ही किताबे पढ़ाई जाएं। न कि प्राइवेट किताबें| ज्यादातर स्कूलों में एनसीइआरटी के नाम पर प्राइवेट पुस्तकें बेची जा रही है, जिनमें मोटे कमीशन का खेल हो रहा है | गरीब अभिभावक शिक्षा के नाम पर शोषण का शिकार हो रहे हैं |
छात्रों के लिए लगाई गई बसों के किराए के मानक तय हों | चेतावनी के लहजे में यूथ ब्रिगेड ने कहा है कि अभिभावक की नए नए तरीके से ये प्राइवेट स्कूल संचालक जेब काट रहे हैं | प्रशासन सख्त कार्रवाई को कदम नहीं उठाएगा, तब तक यूथ ब्रिगेड संघर्ष जारी रखेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*