– पकड़े गए गांजा तस्करों के बारे में जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर व अन्य।
-मथुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
परीक्षित कौशिक

मथुरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर द्वारा समाज की युवा पीढी को नशे का जहर घोलकर बर्बाद करने वाले अपराधियों एवं नशा कारोबारियों तथा नशे के कारोबार को समाप्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण मे थाना छाता पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई जब प्रभारी निरीक्षक छाता द्वारा मय टीम के दिनांक सोमवार को शेरगढ तिराहा एनएच 2 पर बैरियर लगाकर चैकिंग कर रहे थे कि पलवल से मथुरा की तरफ आ रही कार आई – 10 UP85 BE 7427 की डिग्गी मे छुपाकर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायरिंग कर पुलिस मुठभेड के दौरान भारी मात्रा मे 50 किग्रा गांजा और दो तस्करों के शेरगढ तिराहा कट पलवल से मथुरा की तरफ एनएच2 से समय करीब 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो ने अपने नाम राजू बंसल पुत्र मीनू उर्फ सुरेश निवासी ग्राम कोसीखुर्द थाना मगोर्रा जिला मथुरा, लक्ष्मण बघेल पुत्र होतीलाल निवासी ग्राम अडूकी थाना हाइवे जिला मथुरा बताया। अभियुक्त राजू उपरोक्त की जामा तलाशी से एक तंमचा अवैध 315बोर मय 03 जिन्दा कारतूस मय 01 खोका कारतूस व 55,500/- रूपये बरामद हुए । बरामद गांजा की बाजारू कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये है। अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग यह गांजा पलवल से लाकर मथुरा मे अलग अलग स्थानों पर सप्लाई करते हैं।






