– समय रहते पांच कार सवार बचे
पी डी यू समाचार

गाजियाबाद- के थाना कविनगर इलाके में हापुड़ रोड पर चलती हुई कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार पांचों लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आए ।वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई ।लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में आसपास के लोगों की मदद से कार में सवार लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया ।लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया ।और कार धू-धू कर जलने लगी। हापुड़ रोड पर चलती हुई हुंडई कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है की कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। जैसेे ही कार में आग लगनी शुरु हुई। चालक को इसकी जानकारी हो गई और उसने कार को सड़क किनारे किया और कार में बैठे सभी लोगों को बाहर निकाला।देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया । कार तेज लपट के साथ जलने लगी | स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया | लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी । कार में आग कारण एसी चलने के बाद शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।






