मथुरा ब्रेकिंग -पींगरी के सपेरों के घरो में दौड़ा करेंट, एक की मौत

– एक दर्जन ग्रामीण झुलसे
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | थाना फरह क्षेत्र के गांव पिगरी में बिजली करंट फैलने से एक बच्चे की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन झुलस गए, जिनमे ज्यादा घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है | गाँव में से होकर 11000 वोल्टेज की विधुत लाइन गुजर रही है | लाइन के मुद्दत पुराने तार जर्जर हो चुके हैं वरन नीचे लटक रहे हैं | ज्यादा नीचा होने से तार घरों को छू गये तो घरों में करेंट आ गया | जिससे घरों में मौजूद लोग झुलस गए | 15 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई |

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है | यही नहीं वरन बिजली विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे | ना ही घटना का संज्ञान लिया| बताया जा रहा है किजर्जर तारों की वजह से घटना को अंजाम मिला | ज्यादा करेंट लगने से 15 वर्षीय अजीत की मौके पर ही मौत हो गई |
2 महिला व 4 बच्चे अभी भी घायल हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है|
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*