– शहजादपुर प्रधान की बिगड़ी हालत
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधान संगठन व करनी सेना और मेडिकल संघ के संयुक्त तत्वावधान में महूवन टोल पर विविध समस्याओं को लेकर धरना दिया गया | प्रधान मांगों को लेकर धूप में भी अड़े रहे | टोल पदाधिकारियों ने किसी विवाद या झगडे की आशंका के मद्देनजर पुलिस को भी बुला लिया, किंतु प्रदर्शनकारी किसी की परवाह किए बगैर अपनी मांगों पर अड़े रहे | गर्मी का कोप भी उनको विचलित नहीं कर सका | गर्मी के शाहपुर प्रधान नंदकिशोर की हालत बिगड़ गई | मामला बढ़ता देख टोल मैनेजर अनिल बाहर आए और प्रधानो और अन्य संगठनों के लोगों की पीड़ा सुनी | प्रधानों ने परियोजना अधिकारी के नाम ज्ञापन उनको सौंपा और एक एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीएम को भेजी | ज्ञापन में उन समस्याओं का जिक्र किया गया जिनका लोगों को सामना करना पड़ा पड़ रहा है| किसान यूनियन, लोक शक्ति एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महा सेना और करणी सेना व स्थानीय डॉक्टर संगठन के पदाधिकारियों ने नासूर बन रहे टोल पर चिंता व्यक्त की | ग्यापन में कहा गया कि टोल पर हर समय जाम के हालात रहते हैं | जाम से मुक्ति दिलाई जाए ताकि समस्या से निजात मिल सके और
एंबुलेंस सेवा के लिए स्पेशल एक लेन निर्धारित हो छोड़ी जाए, जिससे मरीज के इलाज में देरी ना हो सके|
स्थानीय लोगों के निजी वाहनो को केवल आईडी के आधार टोल पास कराने की व्यवस्था की जाए, जिससे के लोकल लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े |
टोल पर कैंटीन एवं शौचालयो के अभाव पर दुखड़ा रोया गया | यही नहीं वरन् गाड़ियों के लिए हवा की भी व्यवस्था टोल पर हो |
ये भी कहा गया कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों से अभद्रता करते हैं | पूर्व में सीओ, विधायकों से भी टोल कर्मी अभद्रता कर चुके हैं | धरना प्रदर्शन में प्रधान संघठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, शाहपुर प्रधान डॉ लाखन , समाजसेवी ठाकुर के के सिंह आदि रहे |






