MATHURA-यातायात नियमों का पालन न करने पर 174 के काटे चालान

-एसएसपी के निर्देश पर की गई कार्यवाही
सत्य प्रकाश निगम , भरत लाल गोयल,पीडि़यू समाचार

मथुरा | एसएसपी शलभ माथुर के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 174 वाहनों के चालान काटे गए | इनमें हेल्मेट का प्रयोग न करने पर 92 दुपहिया वाहन चालको के चालान किए गए तो सीट बेल्ट प्रयोग न करने वाले पांच कार चालको के भी चालान किए गए | ड्राइविंग लाइसेंस न रखने वाले 22 चालको को कार्यवाही में लपेटा गया | यही नहीं बाइक पर तीन सवारी देख कर भी मथुरा पुलिस का माथा ठनका और 12 चालान काट डाले | ऎसे सात वाहनो के भी चालान किए गए जो नो पार्किंग जोन मे वाहन पार्क कर शॉपिंग करने में मशगूल थे |
ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना दो बाइक सवारों को भारी पड़ गया |
ट्रैफिक सिग्नल का उल्लखंन करने वाले नौ चालको के चालान किए गए | बिना बीमा के वाहन चलाने वाले चालको के चालानो की संख्या बारह रही | दोष पूर्ण नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले 11 चालको के चालान किए गए थे | तेज स्पीड में वाहन चलाना भी भारी पड़ गया और दो के विरुद कार्यवाही की गई | पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप रहा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*