FARAH-दीनदयालधाम में गूंजा योग भगाए रोग का नारा

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर दीनदयालधाम में योग भगाए रोग का नारा गूंजता रहा | 90 गाँवों के लोग सुबह से ही मैदान में जम गए | कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के के पचौरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | इस मौके पर श्री पचौरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है |

उन्होने कहा कि योग की प्राचीन काल से शरीर को निरोग बनाने में भूमिका रही है | इस मौके पर दीनदयाल स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, मनीषजी, गोपीनाथ, नारायण आदि मौजूद रहे | बता दें कि दीनदयालधाम में योग सूर्या फ़ाउंडेशन व स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए | जीजीआईसी में भी योग दिवस मनाया गया | इस मौके पर अध्यापिकाओं के साथ साथ छात्राओं ने भी योग कर इसके महत्व को समझा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*