भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून 2019 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा पदाधिकारियों एवं सदस्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने गणेशरा स्टेडियम मथुरा में सामूहिक योग किया l इसमें चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय निषेश जार, खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा जेo पीo सुमन, खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव सर्वेश कुमार एवं मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा, वीरेन्द्र कुशवाह, हरीओम गुप्ता, ज्ञानेश शर्मा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, ठाo गोविंद सिंह, जयवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रवि गौतम, योगेन्द्र गौतम, पंकज गौतम, संजीव कुमार आदि पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएँ भारी संख्या में उपस्थित थे l इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा ने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया l






