-करोड़ो का लेनदेन फंसा
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
रह | फरह, महूवन और रेपुराजाट की बैंकॊ में तीन दिन से कनेक्टविटी न आने से ग्राहक परेशान हैं | करोड़ों रुपये का लेनदेन फंस गया है |
गाँव व कसवे की सिंडीकैट बैंकों के इन दिनो हाल खराब है ¦ तपती दोपहर में ग्रामीण दूर दराज से बैंक पहुंचते हैं किन्तु अगले पल उनको खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है | बैंक कर्मचारी उनको यह कहकर लौटा रहे हैं कि अभी कनेक्टविटी नहीं है | महूवन की बैंक पहुंचे एक 70 वर्षीय वृध्द हुकम सिंह ने बताया कि वह तीन दिन से बैंक के चक्कर काट रहा है | बैंक कर्मचारी उसे बार बार कनेक्टविटी न आने की कह कर लौटा देते हैं| फरह की बैंक की चौखट से भी हजारों ग्रामीण उम्मीदों का गुबार फोड़ कर वापस हो रहे हैं | लेकिन उनकी पीड़ा सही से समझ ले, ऎसा बैंक में एक भी अधिकारी नहीं है |






