– गोवर्धन में फांसी के फंदे लटके मिले युवक के शव के बाद पहुंची पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम
– सुसाइड नोट में कर्ज और मुकदमा होने की बात कहीं
– रात्रि में धर्मशाला के कमरे में मिला और सुबह शव पंखे से लटका मिला
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- कस्बा के बस स्टैंड के समीप एकता सेवा सदन धर्मशाला में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने की कहकर रूक के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 220 में धर्मशाला कर्मियों को शुक्रवार की सुबह पंखे पर लटका मिला तो पुलिस को सूचना दी। घटनाक्रम के अनुसार गुरूवार की सांय करीब 9 बजे रूपेश (32) पुत्र राजाराम निवासी विद्यार्थी काॅलौनी के पीछे गंज वासौदा विदिशा मध्यप्रदेश एकता सेवा सदन धर्मशाला में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने की कहकर रूक गया। धर्मशाला के कर्मचारियों का कहना है कि वह रात्रि में ही कमरे में सो गया। धर्मशाला के प्रबंधक सुनील मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कमरे के दरवाजे की जाली से देखा तो शव पंखे से लटका हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक लौकेश कुमार सिंह फाॅरसिंक टीम के साथ पहुंचे। युवक के पहिचान पत्र व अन्य कागजों के आधार पर हुई पहिचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के पास से करीब दस पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे सात लाख रूपये का कर्जा व उसके ऊपर लगे दुष्कर्म के मुकदमा होने की बात कही है। परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।






