FARAH-महूवन टोल की समस्याओं को लेकर प्रधान संघठन ने की बैठक

‘- स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने की मांग उठाई
पी डी यू समाचार


फरह | कस्बा स्थित बीज गोदाम में प्रधान संगठन व करनी सेना और मेडिकल संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक आहूत की गई, इसमें महूवन टोल पर स्थानीय लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा पड़ रहा है, इस पर चर्चा की गई | बैठक में भारतीय किसान संघ एवं प्रधान संगठन एवं अन्य संगठनों ने शिरकत की एवम क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| किसान यूनियन, लोक शक्ति एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महा सेना और करणी सेना व स्थानीय डॉक्टर संगठन के पदाधिकारियों ने भी नासूर बन रहे टोल पर चिंता व्यक्त की | बैठक में निर्णय लिया गया कि टोल पर हर समय जाम के हालात रहते हैं | जाम से मुक्ति दिलाई जाए ताकि समस्या से निजात मिल सके और
एंबुलेंस सेवा के लिए स्पेशल एक लेन निर्धारित हो छोड़ी जाए, जिससे मरीज के इलाज में देरी ना हो सके|
स्थानीय लोगों के निजी वाहनो को केवल आईडी के आधार टोल पास कराने की व्यवस्था की जाए, जिससे के लोकल लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े |
टोल पर कैंटीन एवं शौचालयो के अभाव पर दुखड़ा रोया गया | यही नहीं वरन् गाड़ियों के लिए हवा की भी व्यवस्था टोल पर हो |
सभी संगठनों एवं क्षेत्रीय जनता के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 23 जून को टोल के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा और इस समस्यायों के निदान की हर हाल में मांग की जाएगी | बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की और संचालन के के सिंह ने किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*