– सूर्या फ़ाउंडेशन द्वारा 90 गाँवों में कराई जा रही तैयारी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | विश्व योग दिवस पर कराए जाने वाले योग को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं | फरह ब्लॉक के सोनपुरा गांव में सूर्या फाउंडेशन ने विश्व योग दिवस पखवाड़े के चौथे दिन युवाओं को योगाभ्यास करवाया | योगाभ्यास में पवन और कृष्ण गोपाल ने आसन प्राणायाम और ध्यान का योग बताया | गांव के युवाओं ने संकल्प लिया कि हम हर रोज पंचायत भवन एवं मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास करेंगे और अन्य लोगों को योग लाभ बताते हुए, इस दिशा में मोड़ेंगे | जिससे हम निरोग और ऊर्जावान रह सकें | अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट से भी योग हमें बचा सकेगा |

इस अवसर पर जागरूक करने के लिए गांव में रैली भी निकाली | योग करो भाई योग करो- गीत के साथ कार्यकर्ताओं ने झांकी निकाली| झांकी में गांव के बच्चोंऔर बूढ़ों ने भाग लिया और 21 तारीख को दीनदयाल धाम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा | सूर्या फाउंडेशन द्वारा फरहा ब्लॉक के 90 गांव में प्रतिदिन योगाभ्यास नियमित रूप से कराया जा रहा है विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारी को देखते हुए योग शिक्षकों एवं आमलोगों में योग के प्रति रुचि देखने को मिल रही है | योग की महिमा को भारत के लोग अब पुनः धीरे धीरे जानने और समझने लग गए हैं | योग प्रशिक्षक डिप्लोमा भी ले रहे हैं | सूर्या फाउंडेशन के गिरीश प्रसाद ने कहा कि योग का क्रेज बढ़ रहा है | पहले की अपेक्षा अधिक संख्या में इसकी डिग्री एवं डिप्लोमा भी हासिल कर रहे हैं |






