MATHURA-नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया गया गहनता से मंथन

– मथुरा में चल रहा उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय अधिवेशन

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
मथुरा | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रिदिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के दूसरे दिन 17 जून को तीन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2019 पर चर्चा के साथ साथ अन्य विषयों पर मंथन किया गया |
प्रथम सत्र का संयोजन प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी द्वारा किया गया| इसी सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 पर आगरा मण्डल के उप शिक्षा निदेशक एवं अलीगढ़ मण्डल के प्रभारी सयुंक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मालिक माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ रोशन लाल अग्रवाल , रोहतक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र कुमार ने विस्तृत चर्चा की और नीति के गुण दोषों पर प्रकाश डाला | सत्र में मथुरा जनपद के 60 प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया । दोपहर को शुरू हुए द्वितीय सत्र में अंतरराष्ट्रीय सन्त परम् पूज्य श्रद्धेय विजय कौशल महाराज , गायत्री परिवार के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा एवं साध्वी सुलभा भारती ने नैतिक परक शिक्षा पर व्याख्यान दिया ।

इस सत्र में मथुरा जनपद की 40 सामाजिक संस्थाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य कार्य करने पर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवर्त्त शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनन्दन किया गया । शाम के समय आयोजित
तृतीय सत्र में ब्रज के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा ब्रज की होली , चुरकुला नृत्य एवं कान्हा मोर बन आया जैसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर समा बांध दिया। मौजूद अतिथियों ने राधाकृष्ण की झांकी पर फूलों की वर्षा कर पुण्य कमाया |
तीनों सत्रों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने की | अतिथियों को स्मृति चिन्ह सयोंजक अयोध्याप्रसाद अग्रवाल , प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल द्वारा भेंट किए गए | धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने दिया | कार्यक्रम का संचालन डॉ देव प्रकाश द्वारा किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*