– मुख्य आरोपी पर किया 25 हजार का इनाम घोषित
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | थाना गोवर्धन क्षेत्र में इंडिया न्यूज के पत्रकार रवि चौधरी के भाई झम्मन चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई | झम्मन को चार दिन पूर्व नामजदों ने आश्रम में गोली मारी थी | इसमे छोटे भाई ने दुर्गपाल समेत चार पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी | गोली लगने से हुई मौत हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी दुर्गपाल सिंह पर एसएसपी शलभ माथुर ने 25 हजार रूपए का इनाम किया घोषित करते हुए एस एच ओ राजेश पांडेय को किया लाईन हाजिर किया है | क्यूँ की हत्या के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की गई थी | 14 जून को नाम जद आरोपियों ने पत्रकार के भाई की गोली मार हत्या कर दी थी ।






