FARAH-कुरकन्दा के सौरभ ने तृतीय नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लहराया परचम

– 74 किलो भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग में जीता सोना
– आगरा के आगरा कॉलेज ग्राउंड पर हुए थे राष्ट्रीय खेलकूद
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | वुमेन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में नाम कमा चुकी कुरकन्दा की आसमां अल्वी के भाई सौरभ अल्वी ने बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए अभी हाल में आगरा में आयोजित थर्ड नेशनल गेम-2019 में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 74 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गाँव का नाम रोशन किया है ¦

खेलकूद प्रतियोगिता में 9 इवेंट्स रखे गए थे | इसका त्रिदिवसीय आयोजन खेलो इंडिया व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आगरा कॉलेज के ग्राउंड पर 7 से 9 जून तक रखा गया था | सौरभ के पिता मुश्ताक अल्वी ने बताया कि सौरभ महूवन स्थित एमबीएल डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है | बहन आसमां के सानिध्य में उसने कठोर व कर्कश मेहनत की और पहली बार में थर्ड नेशनल गेम्स में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर गाँव का नाम रोशन कर दिया | बेटे की स्वर्णिम सफलता पर परिवार फूला नहीं समा रहा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*