– सोशल मीडिया पर दिन भर फादर डे के संदेश आते रहे
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

पिता एक एहसास है | पिता परिवार का मस्टूल है ¦ पिता प्यार है, जैसे तमाम अनूठे स्लोगन सोशल मीडिया पर यह पितृ दिवस का भान करा रहे थे | एक पोस्ट में लिखा गया कि पिता का कोई मूल्य नहीं और कोई तुल्य नहीं | एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि पिता जीवन का आधार है और परिवार का कर्णधार है |

नए नए स्लोगन के साथ पिता के साथ सेल्फ़ी हर किसी को लुभा रही थी| पिता के साथ फोटो ही कैप्चर करने का जुनून नहीं रहा, वरन फादर के साथ दिन का एंजॉय भी किया¦ बच्चे अपने अपने पिताओं के साथ घूमने भी निकले |






