MATHURA-बकाया राजस्व बसूली पर दिया गया ज़ोर

-जिनकी आरसी जारी हो चुकी है, उन से वसूली के सख्त निर्देश
-बैंक के बडे बकायेदारों की धडाधड जारी होगी आरसी
-जनपद व तहसीलों के बडे बकायेदारों से सख्ती के साथ आरसी वसूली की जाय:डीएम
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। चुनावी हनीमून खत्म हो गया है। सरकार और अधिकारी दोनों चुनावी मोड से बाहर आ गये हैं। अब पूरा जोर राजस्व वसूली पर देने के निर्देश दिए गए है। वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनिज, मनोरंजन कर, मण्डी, स्टाम्प आदि विभागों के अधिकारियों को बैठक में साफ कह दिया गया है कि वह शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए कमर कस लें। विभागीय अधिकारियों ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। बकाया जमा नहीं करने पर सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहना होगा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में लगातार राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर, प्रवर्तन, जनता की विभिन्न शिकायतों के संदर्भ में कार्यों की समीक्षा की । वहीं कार्य में रूचि न लेने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा के अन्तर्गत सभी राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों की स्थिति को जाना और संबंधित एडीएम, एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वह समय से अपने न्यायालय के वादों को निस्तारित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने तहसीलों में तहसीलों के सभी कार्यों का प्रभावी निरीक्षण कर सभी अभिलेखों का अद्यतन करें | उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त वह खुद तहसीलों का रेंडम निरीक्षण करेंगे | बैठक के दौरान उन्होंने संतोषजनक आरसी वसूली न किये जाने पर सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि जून के अन्त तक आरसी वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित को प्रतिकुल प्रविष्टि दी जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी फाईनेंस बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवंसंख्याधिकारी शीश कुमार, एसओसी डीके गुप्ता, बीएसए सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, ईओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*