– उदयपुर व आगरा के दो बच्चों को किया बरामद
-मुडिया मेला में बडी संख्या में भीख मांगने के लिए बच्चों को उतारा जाता है
पी डी यू समाचार

मथुरा। मुडिया मेला का एक काला सच यह भी है कि आस्था के इस समुंदर में बडी संख्या में बच्चों को भीख मांगने के लिए उतारा जाता है। मुडिया मेला में भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या यकायक बढ जाती है। मेला में इतनी बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं कि इस काम में लगे लोगों के लिए यह मेला बडे मुनाफे वाला साबित होता है। प्रशासन इसे लेकर सतर्क है। शनिवार को जीआरपी मथुरा द्वारा चिराग सोसाइटी रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन मथुरा के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लावारिस बच्चों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान में दो नाबालिग बच्चे को बरामद किया गया। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर नाबालिक लड़की गुमशुदा हालत में मिली तथा भीख मांग रही थी। बच्ची का नाम गुड़िया पुत्री बेला राम (17 वर्ष) थुर मोहल्ला विक्रणी थाना कोटाली जिला उदयपुर राजस्थान है। इस दौरान एक छोटे बच्चे को भी बरामद किया, जिसका नाम गोविंद पुत्र कुंवर पाल (13 वर्ष) फुटपाथ राजा की मंडी आगरा है। दोनों बच्चों को प्लेटफॉर्म से रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन मथुरा के प्रतिनिधियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया|






