-घटना के समय ब्यूटीपार्लर में मौजूद थीं 30 युवतियां
-तीसरी मंजिल पर आसानी से पहुंचने के लिए भी कोई ठीक रास्ता नहीं था
-इसी बिल्डिंग में एक कोचिंग सेंटर भी चल रहा है
-दमकलकर्मियों को भी तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाने में हुई परेशानी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कॉलेज के सामने स्थित छाया ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई । तीसरी मंजिल पर लगी आग के बाद उठते धुएं को जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। आनन-फानन में पहले तो छाया ब्यूटी पार्लर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी | अब धुँआ दम घोंटने लगा और आग प्रचंड रुप धारण करने लगी | कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया। घटना के वक्त ब्यूटी पार्लर में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे| समय रहते आग की घटना पर काबू नहीं पाया गया होता तो भारी नुकसान हो सकता था | उस समय छाया ब्यूटी पार्लर में कोचिंग क्लास भी चल रही थी| बताया गया कि ब्यूटी पार्लर में आग बुझाने के एहतियात उपाय भी नहीं थे न दमकल विभाग की एनओसी ली थी । इसके बाद भी तीन मंजिला बिल्डिंग में यह कारोबार चल रहा था। सूरत कांड से प्रशासन ने संभवत अभी तक कोई सबक नहीं लिया | अगर समय से दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची होती और समय से बिल्डिंग में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी नहीं होती तो शायद कई लोगों की जान जा सकती थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थर्ड फ्लोर पर पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा और दमकल टीम को भी तीसरी मंजिल तक पानी की बौछारें में मुश्किलों का सामना करना पड़ा | अब देखना यह होगा कि इस ब्यूटी पार्लर पर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है ब्यूटी पार्लर के मालिक ने बताया कि पार्लर की तीसरी मंजिल पर बने मंदिर में पुजारी पूजा कर रहा था | पुजारी के जलते दीपक से आग लगी है | दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि आग की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है |






