– गोवर्धन में 12 से 16 जुलाई तक लगेगा मुड़िया पूर्णिमा मेला
– डीएम ने विभागीय अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा । आगामी जुलाई में 12 से 16 तक लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों से बिंदुवार काम का ब्यौरा मांगा गया। डीएम ने कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जलनिगम के इंजीनियर को चेतावनी दी गई कि समय सीमा में नाला निर्माण का काम नहीं किया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा आस्था और विश्वास का मेला है। यहां आने वाले लोग परिक्रमा करने के बाद सुखद अनुभव महसूस करके जाएं, इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन और पार्किंग स्थलों का भी अपना महत्व है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से गोवर्धन से मथुरा मार्ग को शीघ्र पूरा करने को कहा । इसके अलावा स्वास्थ्य, जलनिगम, लोक निर्माण, बिधुत विभागों द्वारा कराये जाने वाले कामों की जानकारी ली। खंभों पर करंट निरोधी प्लास्टिक चढ़ाने को कहा । सभी विभागों से बरसात को ध्यान में रखकर काम करने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में पूरी पुलिस व्यवस्था रहेगी। मेला में कैमरा, ड्राॅन कैमरा से निगरानी की जाएगी। मेला में गोता-खोर, खोया पाया केन्द्र आदि सुविधाएं इस बार रहेंगी | इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, ,एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी यातायात डाॅ. ब्रजेश सिंह ,उपजिलाधिकारी नागेन्द्र सिंह, सीओ गोवर्धन कैलाश चन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार अजय कुमार, सिद्धार्थ रंजन एक्सईएन, अनिल कुमार ईओ गोवर्धन, महेन्द्र कुमार ईओ राधाकुण्ड, खेमचन्द शर्मा चैयरमैन टिमटू चैयरमैन, राधाकुण्ड-श्याम कुंड के महंत केशव दास महाराज आदि मौजूद रहे |






