MATHURA-मुड़िया मेला की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक 

गोवर्धन के तीर्थ विकास भवन सभागार में मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी शलभ माथुर, विप्रा उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य 

– गोवर्धन में 12 से 16 जुलाई तक लगेगा मुड़िया पूर्णिमा मेला 

– डीएम ने विभागीय अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

 

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- आगामी जुलाई में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अधीनस्त विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बिंदुवार काम का ब्यौरा मांगा गया। डीएम ने कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जलनिगम के इंजीनियर को चेतावनी दी गई कि समय सीमा में नाला निर्माण का काम नहीं किया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा आस्था और विश्वास का मेला है। यहां आने वाले लोग परिक्रमा करने के बाद सुखद अनुभव महसूस करके जाएं इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यातायात में सड़क, परिवहन और पार्किंग स्थलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग गोवर्धन से मथुरा मार्ग को शीघ्र से शीघ्र निर्माण कराये। इसके अलावा स्वास्थ्य, जलनिगम, लोक निर्माण, बिजली आदि विभागों द्वारा कराये जाने वाले कामों की जानकारी ली। खंभों पर करंट निरोधी प्लास्टिक चढ़ाने को कहा है। सभी विभागों से बरसात को ध्यान में रखकर काम करने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले मंे पूरी पुलिस व्यवस्था रहेगी। मेला में कैमरा, ड्राॅन कैमरा से निगरानी की जाएगी। मेला में गोता-खोर, खोया पाया केन्द्र आदि सुविधा दी जाएंगी। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, ,एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी यातायात डाॅ. ब्रजेश सिंह ,उपजिलाधिकारी नागेन्द्र सिंह, सीओ गोवर्धन कैलाश चन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार अजय कुमार, सिद्धार्थ रंजन एक्सईएन, अनिल कुमार ईओ गोवर्धन, महेन्द्र कुमार ईओ राधाकुण्ड, खेमचन्द शर्मा चैयरमैन टिमटू चैयरमैन, राधाकुण्ड-श्याम कुंड के महंत केशव दास महाराज,  उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा, समाजसेवी गौतम खंडेलवाल आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*