FARAH-थाना फरह में तैनात होमगार्ड की पत्नी ने धोखाधडी कर निकाले साठ हजार रुपये

पी डी यू समाचार


फरह। 14 माह पूर्व सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को सरकारी अनुदान का लाभ दिलाने के बहाने
आशा कार्यकत्री ने साठ हजार रुपये का गबन कर लिया। गांव नगला सोनपाल, परखम निवासी मानसिंह के पुत्र मुकुल को 14 माह पूर्व सरकारी अस्पताल में लडका हुआ था। गांव की ही आशा कार्यकत्री मीना ने मानसिंह को 5000 रुपये का सरकारी अनुदान दिलाने के बहाने उसके खाते की सारी  जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद उसके खाते से एक ही दिन में कुल साठ हजार रुपये की खरीददारी कर ली गयी। मीना का पति भरतसिंह थाना फरह में ही होमगार्ड के पद पर तैनात है। मानसिंह ने बताया कि मीना और उसके पति भरतसिंह को कई बार रुपये वापस करने की कहा है मगर अब वह टालमटोली कर रहे हैं अब उसने होमगार्ड पति और उसकी पत्नी आशा कार्यकत्री मीना की शिकायत थाना फरह में की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*