– सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख व उधोग स्थापना को 25 लाख तक लोन
————————–
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————-

मथुरा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं से उधोग स्थापना अथवा सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 18 जून तक आवेदन मांगे गए हैं ¦
उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद के शिक्षित युवा बेरोजगारों तथा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित किये जाने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत जनपद के पात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। निःशुल्क आवेदन एक से 15 जून तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र मथुरा से प्राप्त कर 18 जून तक अपना आवेदन पत्र दो प्रतियों में कार्यालय जमा कर सकते हैं। इस योजना में ओडीओपी, एससी एसटी एवं महिलाओं को वरीयता दी जायेगी। योजना में लाभ प्राप्त करने को लाभार्थी कम से कम हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण हो व मथुरा का मूल निवासी हो, और पूर्व में किसी अनुदान की योजना में लाभ प्राप्त कर्ता नहीं होना चाहिए | सामान्य जाति के लाभार्थियों को अपनी परियोजना का 10 प्रतिशत तथा विशेष श्रेणी के लाभार्थियों जैसे-एससी,एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला एवं विकलांग व्यक्तियों को पांच प्रतिशत अंशदान के रूप में व्यय करना होगा।






