MANT-अज्ञात साधु की हत्या कर शव मांट में फेंका

-शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का भी प्रयास

हरेकृष्ण गोयल

मांट। अज्ञात साधु की गला घोंट कर हत्या कर उसके शव को राधा रानी मान सरोवर मंदिर मार्ग पर फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह मंदिर की ओर जाने वालों ने पुलिस को सड़क सहारे एक शव पड़ा होने की सूचना दी,सूचना मिलते ही, एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा,टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह, एसआई मोहित कुमार मौके पर पहुंच गए,वहीं सीओ महावन विजय शंकर मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके का दृश्य बड़ा ही डरावना था। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव पड़ा था,जटा, गले मे जनेऊ और लँगोटी धारण करने से उसके साधु होने की संभावना व्यक्त की जा रही है,शव के गले मे बिजली की केबिल का कड़ा फंदा लगा हुआ था,जिससे उसे गला घोंट कर मारे जाने के बाद यहां लाकर शव को जलाने के प्रयास की सम्भवना है।शव को कम्बल में लपेट का लाया गया प्रतीत होता है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फील्ड टीम ने भी जांच पड़ताल की जरूरी फ़ोटो व वीडियो लेने के बाद वहां एक बोतल में मिले थोड़े से पेट्रोल की बोतल से उंगलियों के निशान लेने का भी प्रयास किया। सीओ श्री मिश्रा ने बताया कि कहीं अन्यंत्र साधु की हत्या कर शव यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया है,रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा। एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि भीम गांव के ग्रामीण कान्हा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को मोर्चरी में पहचान के लिए भेज दिया गया है।वहीं शव की पहचान के लिए वृंदावन पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*