FARAH-डीपीआरओ के निरीक्षण में फरह ब्लॉक फेल

-80 फीसदी कर्मचारी व अधिकारी मिले नदारद
– नोटिस थमाकर दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | योगी सरकार में भी सरकारी विभागों का रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है | बीते दिन जिलापंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण में फरह ब्लॉक की पोल खुलकर सामने आ गई |
जिलापंचायत राज अधिकारी पीतम सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया तो एडीओ समाज कल्याण व जेई आईआरएस मौजूद मिले | अन्य एडीओज व जेई नदारद थे | पूछने पर उनको बताया गया कि वे सब फील्ड में गए हैं | जबकि कार्यालय में रखा मूवमेंट रजिस्टर उनके गायब होने का खुद गवाह बना था | इसके बाद उन्होने बीआरसी का निरीक्षण किया | यहां के हालात भी कम खराब नहीं थे | मात्र दो कर्मचारियों के हवाले पूरी बीआरसी थी | खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित नहीं मिलीं | पूछा तो बताया गया कि फील्ड में गए हैं | पंचायत राज अधिकारी का माथा ठनका और सवाल किया कि छुट्टियों में कौनसा फ़ील्ड? सवाल सुनकर दोनों कर्मचारी बगलें झाँकने लगे | पास स्थित वालविकास परियोजना कार्यालय का भी हाल जनने का उनका मूड हो गया | कोने में बने कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था | एक महिला सुपरवाइजर एंट्री दरवाजे के पास रजिस्टर में मशगूल थी | डीपीआरओ को पहले देखा फिर खड़ी हो गई | उसने अधिकारी को बताया कि और कोई यहां नहीं है | डीपीआरओ ने कुछ अभिलेख भी यहां देखे | संभवत भनक लगते ही सीडीपीओ थोड़े समय बाद उपस्थित हो गईं | जिलापंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक में न तो बीडीओ मिले न एडीओ ¦ एक जेई को छोड़कर अन्य भी गायब थे | बीआरसी व वालविकास परियोजना कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारी गायब थे | सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है | गायब कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*