-श्री दाऊजी महाराज को धारण कराई भव्य दिव्य पोशाक,दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब
सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव:-ब्रजराज के राजा श्री दाऊजी महाराज की जन्मस्थली बलदेव नगरी में आज पांडेय समाज के कुल प्रर्वतक व श्री दाऊजी महाराज मन्दिर के संस्थापक गोस्वामी कल्याण देवाचार्य जी महाराज की 482 वां जन्मोत्सव उनके वंशजो ने धूम धाम के साथ मंदिर प्रांगण में मनाया। इस दौरान मंदिर में स्थापित गोस्वामी कल्याण देवाचार्य जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रों उच्चारणों के मध्य अभिषेक कर भव्य पोशाक धारण कराई गई। महोत्सव के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज व रेवती मइया को अभिषेक के साथ भव्य श्रृंगार धारण कराया गया । मंदिर में ब्राह्मणों के द्वारा बलदेव सहस्त्रनाम का पाठ व हवन यज्ञ भी कराया गया। सुबह से ही मन्दिर में शहनाई वादन का आयोजन किया गया।

मन्दिर को झिलमिल रोशनी के साथ जगमगाया गया। दोपहर में राजभोग का विशेष आयोजन किया गया। शाम को गऊशाला गेट से गोस्वामी कल्याण देवाचार्य की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर रिसीवर आरके पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय,पूर्व चेयरमैन बैकुण्ठ नाथ पांडेय ने गोस्वामी कल्याण देवाचार्य जी की छवि की आरती उतारकर आरती उतारकर किया जिसमें एक आधा दर्जन से अधिक झांकियों ने आम जन मानस का मन मोह लिया। शहनाई की मधुर धुन पर सेवायत पांडेय समाज के साथ नगर के लोग नाचते झुमते चंल रहे थे। शोभायात्रा का नगर वासीयो ने पग पग पर पुष्प बर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में दिनेश पांडेय,मधुसूदन पांडेय,मदन मोहन वैध, किशोरी पांडेय,जगदीश ठेकेदार,धम्मू पहलवान, हरीश पांडेय,दाऊ दयाल आदि मौजूद थे।






