MATHURA/FARAH-फरह में धड़ल्ले से चल रहा है नशे व सट्टे का अवैध कारोबार,परखम चौकी की संरक्षण में फल फूल रहा है जुआ

-नहीं रुकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध वसूली

देवेन्द्र गोस्वामी


मथुरा/फरह।कस्बे में नशे व सट्टे का अबैध कारोबार फल फूल रहा हैं इस कारोबार के चलते कई परिवार बर्बाद भी हो चुके हैं वही आम जनता भी अधिक परेशान होती है।खास बात यह है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर मस्जिद के पास इस काले धंधे को संरक्षण पुलिस के द्वारा ही मिला हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी एवं मुख्यमंत्री ने जुआ,सट्टा,गांजा,अफीम,अवैध वसूली जैसे अवैध कारोबारों पर निपटने के सख्त आदेश दिए हैं।आदेशों का पालन तो दूर की बात रही बल्कि पुलिस के ही सह में यह काला धंधा संचालित हो रहा है।

परखम में लांखो रुपये का होता है जुआ●
चौकी के समीप ही सट्टे का कारोबार जारी है।पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा कई बार जुआ होने की जानकारी भी दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव निवासी पेशे से दुकानदार ने बताया कई बार पुलिस ने जुआरियों को पकडा भी है लेकिन चौकी से ही ले देकर रफा-दफा कर दिया जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दबंगई कर करते हैं अवैध वसूली●
अवैध ठेकेदारों के द्वारा कस्बे में दबंगई कर टेंपो चालकों से अवैध वसूली भी की जा रही है पूर्व में भी खबर प्रकाशित की गई जिससे कुछ दिन अवैध वसूली बंद भी हुई लेकिन फिर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। और अबैध ठेकेदारों द्वारा पार्किंग के नाम पर टेंपो चालक एवं आने जाने वाले लोडिंग वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध वसूली करते हैं।बता दें कि सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार के ठेके व वसूली के आदेश नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*