FARAH-महुवन टोल पर न गला तर करने की व्यवस्था न आग बुझाने का कोई जुगाड़

– इतने महंगे टोल से गुजरने के बाद भी यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ता है सामना
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह| 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान से जूझ रहे लोगो को कहीं से कोई राहत नहीं मिल रही है | 90 से लेकर एक हजार रुपये तक प्रति वाहन से टोल बसूलने वाले महुवन टोल यात्री सुविधा के नाम पर जार जार है | यहां यात्रियों और वाहन चालकों के लिए न तो टॉयलेट सुविधा है न पीने के पानी की | टोल से हर रोज लगभग दस हजार वाहन गुजर रहे हैं | टोल बसूली का हर दिन का रिकॉर्ड भी अपने अतीत के रिकॉर्ड को तोड़ रहा है |

इसके बाद आप यहां देखेंगे कि पीने के पानी के नाम पर दोनों साइड की 12 लेन में से अंतिम दो लेन में स्टील की 100-100 लीटर वाली पेय जल टंकी तो मुद्दतो से लगी हैं, किंतु उनमें पानी आज तक नहीं भरा गया है | यदि टंकी को चालू कर भी दिया जाए तो वह कितने लोगों की प्यास बुझा पाएगी | क्या अन्य लेन में लगे वाहनो के चालक या यात्री इस लेन में केसे पानी पी सकते हैं,यह हर किसी की समझ से परे है | दूसरे इस आग बरसाती गर्मी में संजोग से कोई वाहन आग की लपटों का शिकार हो जाता है तो यहां आग बुझाने के कोई एहतियात उपाय नहीं है |

पूरे टोल पर सिर्फ दो लेन में आग बुझाने वाले सिलिंडर तो रखे हुए हैं, किंतु वे शो पीस बनकर रह गए हैं | इन हालातों में आग की घटना पर यहां केसे काबू पाया जा सकेगा, ये ही जानें | समस्याओं का समापन यहीं नहीं हो जाता, यात्रियों के प्रसाधन संबंधी कोई सुविधा भी यहां मयस्सर नहीं है | टोल इमारत के अंदर कुछ टॉयलेटस बने हैं. जो टोल पर कार्य करने वाले 90 कर्मचारियों के लिए भी संभवत पर्याप्त नहीं है | लोगों का कहना है कि इतना टोल बसूलने के बाद भी यहां जरूरी सुविधाएं मयस्सर नहीं है, इससे बड़ी शर्म की बात और नहीं हो सकती |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*