– ग्रामीणों ने सीओ गोवर्धन की गाडी पर लगाया दुर्घटना करने का आरोप
– लगाया जाम
परीक्षित कौशिक

मथुरा/सौंख:- सोमवार की शाम गोवर्धन रोड पर गांव तसिया के निकट सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए l जिसमें से एक बुजुर्ग श्रीचन्द सिंह की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई l ग्रामीणों ने दुर्घटना करने का आरोप गस्त करने आई सीओ गोवर्धन की गाडी पर लगाते हुए गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया l पुलिस जाम खुलवाने को प्रयासरत रही।
सोमवार की शाम गांव तसिया निवासी श्रीचन्द अपने दो रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन से अपने गांव लौट रहे थे l तभी गांव के निकट बनी धर्मशाला के पास वह रुके। आरोप है कि तभी सीओ गोवर्धन की गाडी आई और उसने तीनों लोगों में टक्कर मार दी। इससे श्रीचन्द सहित नेत्रपाल और हरप्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में लोग उन्हें भरतपुर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग श्रीचन्द ( 73 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग का शव जैसे ही रात को गांव पहुंचा तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए और उन्होंने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। एसओ मगोर्रा जगदंबा सिंह मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।






