MATHURA-छाता पुलिस ने लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

– 25 हजार की नकदी भी बरामद
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। छाता पुलिस ने टीम प्रभारी के साथ छाता शुगर मिल गेट के पास से चार शातिर लुटेरों को पकड़ा है, जिनके पास से लूटी रकम एवं तीन अवैध तमंचे बरामद हुए है। पुलिस ने इन्हें दोपहर मीडिया के समक्ष पेश कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा है। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने बताया कि छाता प्रभारी/ स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार सुबह छाता शुगर मिल गेट के पास चैकिंग कर रहे थे कि संदिग्ध चार व्यक्तियों को पकड़ लिया, जिनके पास से तीन तमंचे आठ कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ ने लोकेन्द्र चौहान पुत्र चुन्नी ठाकुर, राघवेन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह, राहुल पुत्र धर्मपाल, संदीप पुत्र यतेन्द्र ने बताया कि छाता, गावर्धन और सुरीर सहित अन्य जनपदों में हुई लूटों को अंजाम दिया है। एसपी क्राइम ने बताया उक्त पकड़े गए शातिर लुटेरों ने ही सेमरी पुल के पास हुई लूट का इकबाल किया है, जिसका 25 हजार रूपया इन शातिरों से बरामद हुआ है। इस गैंग का सरगना लोकेन्द्र चौहान है जिस पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें अलग अलग थानों में दर्ज है। वहीं राहु ल पर दस, राधवेन्द्र व संदीप पर छह छह मुकदमें दर्ज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*