MATHURA-मुझे कक्ष निरीक्षक बना दो, पर मेरे टीचरों को नहीं,

– एक प्रधानाचार्य का छलका डीएलएड की परीक्षाओं में दर्द
– डीआईओएस को लिखा पत्र
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का 7 जून से शुरू हुई डीएलएड की परीक्षाओं को लेकर दरद छलक पड़ा और डी आईओएस के नाम खुला पत्र लिख कर पीड़ा जाहिर की | प्रिंसिपल डॉ देवप्रकाश ने लिखा कि
डीआईओएस ऑफिस से 7 जून 2019 को पत्र जारी हुआ, जिसमें D EL ED की परीक्षा के कक्ष निरीक्षक हेतु प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृन्दावन से 04 शिक्षको को जैन चौरासी इंटर कॉलेज मथुरा में कक्ष निरीक्षक बनाने हेतु यकायक मांगा गया।
इस पर प्रिंसिपल डॉ देवप्रकाश ने गहरी आपत्ति जताई और कहा कि प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक मथुरा से इतर अन्य जनपदों के हैं, जो ग्रीष्मावकाश में अपने अपने गृह जनपदो में गये हुए हैं । शिक्षको से सम्पर्क नही हो पा रहा है, जिसके कारण वे ग्रीष्मावकाश में कक्ष निरीक्षक के कार्य हेतु उपलब्ध नही हो पा रहे हैं ।
उन्होने ये भी कहा कि D EL ED की परीक्षा के कक्ष निरीक्षक हेतु 05 दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षको की जगह बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको को ही लगाया जाना चाहिए था ,क्योकि डायट सहित सभी D EL ED के स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आते है न कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ।
सहायता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजो के शिक्षको के नियोक्ता से लेकर अन्य सभी अधिकार प्रबन्धको के पास है अतः प्रधानाचार्य का यह अधिकार नही है कि वह शिक्षा अधिनियम में उल्लेखित ग्रीष्मावकाश में किसी शिक्षक से किसी भी प्रकार का कोई कार्य ले सके ।
उन्होने कहा कि प्रधानाचार्य के नाते ग्रीष्मावकाश में वह खुद कॉलेज में उपस्थिति हैं | चाहे तो डीआईओएस उनकी ड्यूटी कक्ष निरीक्षक हेतु किसी भी केंद्र पर लगा सकते हैं
उन्होने यह भी कहा कि प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृन्दावन के शिक्षको का बेबजह उत्पीड़न न किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*